ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।
विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत सरूट से अल्पना शर्मा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए लगातार सातवीं बार प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। इस बार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 124 मतों से पराजित कर अपनी मजबूत जनाधार का प्रमाण दिया।अल्पना शर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1995 में महिला आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर चुनाव में जनता का विश्वास जीतती रहीं। वर्ष 2005 में वह निर्विरोध प्रधान भी चुनी गई थीं, जो उनकी लोकप्रियता का बड़ा उदाहरण माना जाता है।करीब तीन दशकों से पंचायत की बागडोर संभाल रहीं अल्पना शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय जनता के प्यार और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा गांव के विकास के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करती रही हैं और आगे भी जनता की सेवा को सर्वोपरि रखेंगी।उन्होंने यह भी बताया कि एक समय सड़क दुर्घटना में स्पाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार पंचायत कार्यों में सक्रिय बनी रहीं। उनकी इसी समर्पित सेवा भावना के चलते सरूट की जनता ने बार-बार उन पर भरोसा जताया है।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…