Categories: Uncategorized

जिला कुल्लू में दूसरे चरण में 85 पंचायतों में होगा मतदान:उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा।

कुल्लू (आशा डोगरा,सुब एडिटर ),


ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान होगा।उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा। 85 पंचायतों में मतदान के लिए 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए 1948 मतदान कर्मी तथा लगभग 974 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज़िला में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष तथा 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं।
विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में विनन, बिशला धार, बुच्छैर, ब्युंगल, डिंगी धार, जावन, कमांद, कराणा-1, खणी, लझेरी, पलेही, फनौटी तथा पोखरी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों में बाहु, बलागाड़, बनोगी, बिहार, चकुरठा, चनौन, दुशाहड़, जमद, खाड़ागाड़, पेखड़ी, शैंशर, शिल्ही, टील तथा थाटीबीड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में बजौरा, भलाण-2, भ्रैण, दियार, दलाशनी, गड़सा, जां, खोखन, मनिकर्ण, मशगां, पारली, पुंथल, रैला, रतोचा, शिलिहार-2, शिल्लीहार तथा शुरड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड कुल्लू की 14 पंचायतों में बल्ह-2, ब्राह्मण, भूमतीर, भुलंग, डूघीलग, ग्राहण, जिंदौड़, मानगढ़, मझाट, नलहाच, पाहनाला, सेऊगी, शिलानाल तथा तलोगी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में बड़ाग्रां, गाहर, गोजरा, हलाण-2, हुरंग, कन्याल, करजां, लरांकेलो, मनाली, राउगी, रुमसू, सरसेई, शनाग, शिल्हा हलाण तथा वशिष्ठ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों में बागा सराहन, बाड़ी, भालसी, डीम, घाटु, जगातखाना, कशोली, कोट, कुशवा, नित्थर, शिल्ली तथा तवार में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

19 hours ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

2 days ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

3 days ago

नाहन में वाल्मीकि जयंती जुलूस का रूट बदलने पर SDM को धमकी, मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…

4 days ago

राजगढ़ डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, 9.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…

4 days ago