Categories: Uncategorized

रात को छत पर सोने गया था 24 वर्षीय युवक, सुबह इस हालत में मिला शव

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

कांगड़ा जिले की सोलधा पंचायत में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोटला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय कर्ण पुत्र रमेश कुमार निवासी नगाबाड़ी, नूरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण अपने बड़े भाई अरुण के साथ सोलधा में किराए के कमरे में रहता था। दोनों भाई क्षेत्र में मिस्त्री का काम कर गुजर-बसर कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम काम से लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साथ खाना खाया। इसके बाद कर्ण सोने के लिए मकान की छत पर चला गया। सोमवार सुबह मकान मालिक अश्विनी कुमार की नजर बाहर पड़ी तो उन्होंने कर्ण को पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोटला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के कारणों की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

11 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago