Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

रामपुर‌ (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित

देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा एसजेवीएन ध्वज के ध्वजारोहण के साथ सभी ने एसजेवीएन गीत को गाकर किया।

भव्य कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं निगम के प्रति समर्पण भावना के लिए 8 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजेवीएन ने अपने समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के बल पर ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी निगम की प्रगति, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं तथा इस प्रकार के सम्मान उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थापना दिवस समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक “नाटी किंग कुलदीप शर्मा” एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति एवं संगीत से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद उठाया तथा पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

11 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago