Categories: Uncategorized

शिमला में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली से रोहड़ू जा रही बस के चालक पर कुछ पर्यटकों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।ओवरटेक को लेकर हुआ विवादजानकारी के अनुसार, HRTC की वोल्वो बस रविवार सुबह करीब 6 बजे घोड़ा चौकी क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों ने बस को रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल चालक की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।चालक राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बस द्वारा पर्यटकों की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें चलती बस से बाहर खींच लिया और बेरहमी से पीटा। चालक के अनुसार, यदि समय रहते कंडक्टर ने हैंडब्रेक नहीं लगाया होता, तो बस में सवार करीब 40 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।चालक को आई गंभीर चोटेंमारपीट में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें छह टांके लगाने पड़े हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाईसूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस की बालूगंज थाना टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी बाद में दबोच लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के पंचकूला निवासी पंकज (33), विकास कुमार (22), विक्की कुमार और प्रतिभा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।मामले की जांच जारीइस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल के स्कूली बच्चों की मौज! दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां, 11 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…

29 minutes ago

नाहन में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर कड़े से किया वार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय नाहन के विला राउंड क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर…

19 hours ago

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

2 days ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

3 days ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

4 days ago