Categories: Uncategorized

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी, कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग, शिंकुला और कुंजम दर्रा बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंडक बढ़ गई है।राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में शनिवार दोपहर बाद तेज अंधड़ चला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी के कसोल में तेज अंधड़ के दौरान एक पेड़ टेंपो ट्रैवलर पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।दूसरी ओर ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे मैदानी जिलों में धूप खिली रही। यहां तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर बरकरार है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। हालांकि 25 से 27 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 28 मई को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

12 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago