( ब्युओ रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पट्टा के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक कार (HP 29A-7980) को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय देवराज निवासी बिनौला, तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा 34 वर्षीय कपिल कुमार निवासी बैरी रजादियां जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…