Categories: Uncategorized

रानी के बाग में आधी रात को बत्ती गुल होने पर आधी रात फील्ड में डटे रहे SDO संतोष कुमार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन : शहर के रानी का बाग क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बिजली गुल हो गई लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारियों की मुस्तैदी से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। भीषण गर्मी के इस मौसम में रात करीब 10:30 बजे क्षेत्र की एक फेज की लाइट अचानक चली गई। फील्ड स्टाफ का ड्यूटी समय समाप्त (Off) होने के कारण मौके पर कोई तकनीकी कर्मचारी तुरंत उपलब्ध नहीं था, जिसे देखते हुए SDO संतोष कुमार ने खुद मोर्चा संभाला।

सूचना मिलते ही SDO संतोष कुमार ने तुरंत लाइनमैन की व्यवस्था की और रात करीब 11:15 बजे खुद उनके साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में फ्यूज लगवाया और बिजली सप्लाई को सुचारू करवाया।

बिजली बहाल होने के महज आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण फिर से लाइट चली गई। रात के समय भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए SDO संतोष कुमार सूचना मिलते ही दोबारा मौके पर पहुंच गए और रात को करीब 1:00 बजे तक लगातार काम करवाकर बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया।

गर्मी के इस कड़े मौसम में उपभोक्ताओं की परेशानी को समझते हुए अधिकारी द्वारा खुद रात को फील्ड में उतरकर काम करने की स्थानीय निवासियों ने काफी सराहना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

14 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

2 days ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

2 days ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago