नगर परिषद चुनाव के बाद ज्वालामुखी में गरमाई सियासत, रविंद्र रवि का बड़ा बयान

0
34

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता ),

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र रवि ने ज्वालामुखी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेशभर में नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं और नगर परिषद ज्वालामुखी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दोनों सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

रविंद्र रवि ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि नई नगर परिषद को ज्वालामुखी शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने चुनाव में पराजित प्रत्याशियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव लड़ा। रवि ने यह भी कहा कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को डराने-धमकाने या राजनीतिक प्रताड़ना देने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को सम्मानपूर्वक कार्य करने का अधिकार है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, नगर परिषद की जिम्मेदारियों और जनता की अपेक्षाओं को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here