Categories: Uncategorized

बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

ऊना (अक्की रत्तन,संवाददाता ),

जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

बीते कुछ दिनों से जिला ऊना में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के चलते चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं ने भी ठंडे और खुशनुमा मौसम का आनंद लिया। मौसम बदलने से स्थानीय लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

8 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago