Categories: Uncategorized

सिरमौर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। उपमंडल पांवटा साहिब के अमरगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रजत कुमार निवासी अमरगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजत कुमार पहले हरियाणा के पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार देर रात उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला जब उसका भाई विशाल नींद से उठा और रजत को चारपाई पर नहीं पाया। कमरे के भीतर देखने पर रजत फंदे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 30 नवंबर को पानीपत में हुए एक सड़क हादसे में रजत गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। इलाज में अधिक खर्च होने से उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और पत्नी के साथ रिश्तों में खटास के कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

8 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago