Categories: Uncategorized

चंबा-तीसा मार्ग पर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान रज्जाक अली शाह (36), पुत्र शौकत अली शाह, निवासी बैंसका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज सरोल के समीप बैंसका क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी भी प्रकार की साजिश या किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद हरदासपुरा स्थित कब्रिस्तान में मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

8 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago