Categories: Uncategorized

सोलन पंचायत चुनाव: 26, 28, 30 व 31 मई को ड्राई डे, 48 घंटे पहले से शराब बिक्री प्रतिबंधित

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

सोलन जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और मतगणना को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने 26, 28, 30 तथा 31 मई, 2026 को संबंधित क्षेत्रों में ‘ड्राई डे’ घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार, मतदान तिथियों और मतगणना दिवस पर किसी भी होटल, ढाबे, मदिरालय, दुकान या सार्वजनिक एवं निजी स्थान पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले से लेकर मतगणना तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला, बनसार, धर्मपुर, कोट बेजा, कोटी नाम्ब, नाहरी, नारायणी, निचली गांगुड़ी और टकसाल में 26 मई को मतदान होगा। वहीं चामियां, चम्मों, गनोल, हुडंग, जंगेशु, कसौली गड़खल, प्राथा, सनवारा और अम्बोटा पंचायतों में 28 मई को मतदान निर्धारित है।
इसी प्रकार गड़खल सनावर, गुलहारी, जाबली, कोट, कोटला, मेहलों, रौरी और कामली पंचायतों में 30 मई को मतदान कराया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्य, उप-प्रधान और प्रधान पदों की मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर की जाएगी और परिणाम भी वहीं घोषित किए जाएंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को सुबह 9 बजे से संबंधित खंड मुख्यालयों पर होगी। पंचायत समिति के परिणाम वहीं घोषित किए जाएंगे, जबकि ज़िला परिषद सदस्यों के परिणाम नियमानुसार घोषित किए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

7 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago