रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ),
विद्युत मंत्रालय एवं निगम कार्यालय, शिमला के दिशा- निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन दिनांक 16 मई से 31 मई, 2026 तक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज 21 मई, 2026 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव कपूर ने कहा कि वृक्षों की संख्या लगातार कम होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग तथा पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना परिसर के भिन्न-भिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है और अधिकारियों व कर्मचारियों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा उनके रखरखाव हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…