( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में बुधवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां यमुना घाट से 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खास बात यह है कि बीते एक महीने में यमुना नदी से लापता व्यक्ति का शव मिलने का यह दूसरा मामला है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
घर में अकेली थी बच्ची, लौटे तो बिखरा मिला सामान
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने प्रवासी माता-पिता के साथ कृपालशिला गुरुद्वारा रोड स्थित जलजीरा गुरुद्वारे के पास किराए के कमरे में रहती थी। बुधवार को उसके भाई का जन्मदिन था। माता-पिता बाजार से जन्मदिन का सामान लेने गए हुए थे, जबकि बच्ची घर पर अकेली थी।
जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था और बच्ची घर से गायब थी।
तलाश के बीच मिली दर्दनाक खबर
परिजनों ने तुरंत आसपास बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। देर शाम सूचना मिली कि यमुना नदी में एक बच्ची का शव तैरता हुआ देखा गया है।
सूचना मिलते ही परिजन यमुना घाट पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपनी 10 वर्षीय बेटी के रूप में की। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया शव
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…