Categories: Uncategorized

ऊना में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, CMO ने जारी की एडवायजरी

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

जिला ऊना में लगातार बढ़ रहे तापमान और जंगलों में लग रही आग के कारण हीट स्ट्रोक (लू) का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने लोगों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय छाता, टोपी या तौलिये से सिर को ढककर रखें। उन्होंने लोगों को दिन के समय घर की खिड़कियां बंद रखने और रात में खुली रखने की सलाह भी दी।

क्या करें

  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं
  • ओआरएस, नींबू पानी और लस्सी का सेवन करें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • धूप में निकलते समय सिर ढकें
  • मौसम की जानकारी टीवी, रेडियो और अखबार से लेते रहें

क्या न करें

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में बाहर न निकलें
  • भारी व्यायाम या कठिन शारीरिक कार्य से बचें
  • शराब, चाय, कॉफी और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों का सेवन न करें
  • बच्चों को धूप में खेलने न दें
  • धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को वाहन में अकेला न छोड़ें

हीट स्ट्रोक के लक्षण

सीएमओ ने बताया कि तेज सिर दर्द, शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचना, चक्कर आना, उल्टी, घबराहट, सांस फूलना, बेहोशी और त्वचा का लाल व सूखा होना हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं।

प्राथमिक उपचार

यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें और गीले कपड़े से शरीर पोंछें। बेहोशी की हालत में मरीज को कुछ भी खाने-पीने को न दें और गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एम्बुलेंस से संपर्क करें।

डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और बाहर काम करने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

6 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago