Categories: Uncategorized

डलहौजी में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ),


डलहौजी के सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ध्रुव पुत्र राकेश शर्मा निवासी गांव बौखरी मोड़, डाकघर बाथरी, तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। युवक को उसके दोस्त बेसुध अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 12:30 बजे ध्रुव अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात एक परिचित दोस्त से हुई। बातचीत के दौरान ध्रुव ने तबीयत खराब होने और छाती में दर्द की शिकायत करते हुए अस्पताल जाने की बात कही। इसके बाद उसने अपने दोस्त से बाइक चलाने को कहा और खुद पीछे बैठ गया।

बताया जा रहा है कि जब वे सनसेट प्वाइंट के पास जयदेव होटल के नजदीक पहुंचे तो ध्रुव ने सिर में तेज दर्द और प्यास लगने की शिकायत की। उसे तुरंत पास की बेंच पर बैठाकर पानी पिलाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत और बिगड़ने लगी। उसे पसीना आने लगा, सांस फूलने लगी और वह बेहोश हो गया। इसके बाद एक अन्य दोस्त की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के दोस्त के अनुसार ध्रुव अस्थमा से पीड़ित था और अपने साथ इनहेलर भी रखता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की पुष्टि विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago