Categories: Uncategorized

बिलासपुर में युवक की रहस्यमयी मौत, कमरे से मिली दो दिन पुरानी लाश

(ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में नशे के ओवरडोज को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार मामला घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सेऊ का है। बुधवार सुबह गांव के लोगों को एक पुश्तैनी मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। लोगों को शक हुआ तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसके कारण कमरे में बदबू फैल गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता और भाई से अलग पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था। पिछले कुछ समय से उसका गांव में आना-जाना भी काफी कम हो गया था।

डीएसपी विशाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के खिलाफ पहले से विभिन्न श्रेणियों के छह मामले दर्ज थे। युवक के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago