Categories: Uncategorized

बिलासपुर में निजी बस चालक पर केस दर्ज, बस से उतरते समय गिरी महिला हुई थी गंभीर घायल

(ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सदर थाना पुलिस ने एक निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला 7 जनवरी को हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें बस से उतर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जीवनलता निवासी गांव घुगराड़, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह 7 जनवरी को एक निजी बस में सवार होकर कोठी चौक से बामटा चौक की ओर जा रही थीं। जैसे ही बस बामटा चौक पहुंची और वह नीचे उतरने लगीं, तभी चालक ने अचानक बिना देखे बस आगे बढ़ा दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे में जीवनलता के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर निजी बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago