(ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने केवल नशा तस्करों पर ही नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र में शामिल कर्मचारियों पर भी कड़ा शिकंजा कसा है। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर अब तक 7 सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों को उनके विभागों द्वारा निलंबित किया जा चुका है।
ताजा मामला पुलिस थाना ज्वालामुखी का है, जहां 27 मार्च को दर्ज एक एनडीपीएस केस में स्वास्थ्य विभाग खनेरी (रामपुर) में कार्यरत 46 वर्षीय महिला कर्मचारी को नामजद किया गया था। देहरा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी, जिसके बाद विभाग ने सेवा नियमों के तहत महिला कर्मचारी को निलंबित/सेवामुक्त कर दिया।
पुलिस जिला देहरा के अनुसार अब तक सामने आए मामलों में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) और मंदिर न्यास से जुड़े कुल 7 कर्मचारी नशे से संबंधित मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन नशे के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है और सरकारी कर्मचारियों से अनुशासन व ईमानदारी की पूरी अपेक्षा की जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…