Categories: Uncategorized

कांगड़ा के करेरी ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। धर्मशाला के प्रसिद्ध करेरी ट्रैक पर नाले में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दोस्तों संग ट्रैकिंग पर गया था युवक

मृतक की पहचान शशांक आर्यन (24) निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशांक आर्यन पांवटा साहिब स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस में पढ़ाई करता था।

जानकारी के अनुसार, 17 मई को शशांक अपने दोस्तों के साथ ‘विजय एडवेंचर’ संस्था के माध्यम से गाइड लेकर करेरी झील ट्रैक पर गया था। अगले दिन सभी युवक करेरी गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वे धर्मशाला के करेरी स्थित ‘हाफ पॉइंट’ के पास पहुंचे।

नाले में नहाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शशांक ने रास्ते में बह रहे नाले में नहाने की इच्छा जताई। दोस्तों ने उसे पानी में उतरने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना और नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय गाइडों ने उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के दोस्तों और स्थानीय गाइडों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago