( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां जंगेशु मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिनव पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के चार युवक कार में सवार होकर जंगेशु मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान विशाल (23) पुत्र छोटे लाल, नरेश (32) पुत्र जोधराम और वसार (26) पुत्र इस्लाम निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
मामले की पुष्टि करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को लेकर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…