सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के बीच विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बैलेट पेपर लेखन कार्य के दौरान दो बैलेट पेपर लापता पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर गायब होना बेहद गंभीर मामला है और इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज व रिकॉर्ड पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
इस मामले में बैलेट पेपर लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी यानी एआरओ भी शामिल हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।
उधर, डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…