शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
शिमला के थाना पूर्व में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे बाल अपचारी से पूछताछ अभी बाकी है।
पुलिस के अनुसार अभियोग संख्या 41/2026 दिनांक 17 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता प्रियंका वर्मा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 16/17 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में घुसकर लॉकर तोड़ दिया और नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दो नकाबपोश युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को लोअर देवनगर क्षेत्र में अहम सुराग मिले।
पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में एक स्थान की तलाशी ली, जहां से दो रेडीमेड स्वेटर बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि ये वही कपड़े थे, जिन्हें आरोपी वारदात के दौरान सीसीटीवी फुटेज में पहने हुए नजर आए थे।
तफ्तीश में सामने आया कि चोरी की इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया था। इनमें एक बाल अपचारी और दूसरा भीष्म सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी जिला सिरमौर है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 20 और 21/2026 में संलिप्त रह चुके हैं।
पुलिस ने आरोपी भीष्म सिंह को न्यायालय के माध्यम से कस्टडी ट्रांसफर पर लेकर 4 मई 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
वहीं दूसरा आरोपी, जो बाल अपचारी है, वर्तमान में बाल सुधार गृह में निरुद्ध है और उससे पूछताछ अभी की जानी बाकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जारी है।
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…