शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
शिमला के अन्नाडेल क्षेत्र में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है, जो ठाकुर बाग अन्नाडेल का निवासी था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि अन्नाडेल के ठाकुर बाग क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना वेस्ट शिमला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां प्रेमलाल शर्मा के फ्लैट में निखिलेष पंखे से फंदे पर लटका हुआ मृत अवस्था में मिला।
प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता प्रेमलाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि निखिलेष 10+2 की परीक्षा में असफल होने के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस द्वारा शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई तथा गवाहों के बयान दर्ज किए।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला के शवगृह में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के माता-पिता ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…