नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के समीप नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 2 मई को नियमित चेकिंग के दौरान की गई। आरोपियों की पहचान मनोज वर्मा उम्र 38 वर्ष, निवासी नोहराधार, जिला सिरमौर, और सतीश कुमार उम्र 41 वर्ष निवासी बल्लाह, तहसील असंध, जिला करनाल हरियाणाके रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…