शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),
शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता नौ महीने का गर्भवती पाई जाने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपित भी नाबालिग है।
पीड़िता के पिता ने थाना रामपुर में आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक युवक ने उनकी बेटी को फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया और उसे गर्भवती बना दिया। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज किया है।मामले के अनुसार पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। मंगलवार को सुबह लड़की को पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि लड़की नौ महीने की गर्भवती है। पुलिस द्वारा आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। चूंकि पीड़िता व आरोपित दोनों नाबालिग हैं और मामला बाल यौन शोषण से जुड़ा है, इसलिए पुलिस पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखते हुए ज्यादा जानकारी सार्वजनिक करने से बच रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…