Categories: Uncategorized

जुब्बल में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , बियुरो चीफ )

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “Zero Tolerance” अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने एक रिहायशी मकान में दबिश देकर 20 ग्राम से अधिक हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, सब-डिवीजन रोहड़ू की टीम गश्त और विशेष चेकिंग पर मौजूद थी। इसी दौरान जुब्बल कैंची के पास पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि जुब्बल क्षेत्र के एक कमरे से अवैध रूप से हेरोइन/चिट्टे की बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर कमरे में तीन लोग मौजूद पाए गए, जिनकी पहचान विनय वर्मा (40), पंकज (25) और पूजा (31) के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस थाना जुब्बल में FIR नंबर 21/2026 के तहत धारा 21, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

4 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

5 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

6 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

6 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

7 hours ago