Categories: Uncategorized

मोगीनंद में पुलिस ने 35.70 ग्राम चिट्टा के साथ हरियाणा का तस्कर किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस से मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीते कल डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिये सिनियर सेकेडरी स्कुल मोगीनंद के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु नाम का व्यक्ति काफी लम्बे समय से नाहन व कालाआम्ब के लडकों को मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन को बेचने  का धंधा कर रहा है जो चिट्टा/हैरोइन की खेप लेकर मोगीनन्द में कंपनी के लड़कों को मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन बेच रहा है । 
पुलिस ने बताया कि  टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे काबू किया तलाशी लेने पर उसके पास से 35.70 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है तथा 85620/- रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक की पहचान कुशविन भाटिया उम्र 27  उर्फ चन्दु पुत्र भुपेन्द्र भाटिया निवासी मकान न0 263, दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड़ काला आम्ब नजद मस्जिद डा0 हमीदपुर तह0 नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा के रूप में हुई है । आरोपी के खिलाफ इस सन्दर्भ में पुलिस थाना काला आम्ब में N.D & P.S ACT में मामला दर्ज किया गया है। 
पुलिस ने बताया कि यह नशा तस्कर का एक बहुत बडा सरगना है जो बहुत चालाकी से हिमाचल में नशा का अवैध धन्धा कर रहा था व पुलिस के रड़ार पर था। आरोपी का अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया जा रहा है तथा अन्वेषण के दौरान पता लगाया जा रहा है कि इसका नशा तस्करी का जाल कहां-2 फैला है। इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है तथा पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

5 minutes ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

3 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

3 hours ago

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

23 hours ago