ब्यूरो रिपोर्ट।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है और अब परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोर्ड ने 30 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है।जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें बोर्ड मुख्यालय पहुंचनी शुरू हो गई हैं। बोर्ड प्रबंधन सभी जरूरी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कर रहा है, ताकि तय समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित किया जा सके।बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और अब परिणाम को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास है कि विद्यार्थियों को समय पर और सटीक परिणाम उपलब्ध कराया जाए।इस वर्ष प्रदेश में करीब 41 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 5000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं।आंकड़ों के अनुसार 10वीं कक्षा में 93,564 और 12वीं में 81,411 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें बोर्ड के परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…