Categories: Uncategorized

मणिकर्ण में घेराबंदी कर पकड़ा गैंगस्टर, 2 महिलाओं समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ),

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वैस्टिगेशन एजैंसी और कुल्लू पुलिस ने एक संयुक्त ऑप्रेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मणिकर्ण के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कुख्यात गैंगस्टर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये आरोपी बीते वीरवार को मणिकर्ण पहुंचे थे और वहां एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पंजाब पुलिस को इन लोगों की लोकेशन और गतिविधियों की भनक लग चुकी थी। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। जब ये आरोपी बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिल्ला के पास इन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई में कुल्लू पुलिस ने पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह है। उसके साथ राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र और 2 महिला साथी कोमल व तलविंदर कौर को भी हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को उस पर बीएनएस की धारा 109, 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी कर फिरौती के लिए डर का माहौल बनाने का प्रयास किया था।

कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के आपसी तालमेल का परिणाम है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके नैटवर्क और भविष्य की अन्य आपराधिक योजनाओं व संपर्कों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

4 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

11 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

22 hours ago