शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुब्बल पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। स्थानीय महिला मंडल झगटन की सतर्कता और सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को थाना जुब्बल की टीम ने महिला मंडल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बडेश (गांव झगटन के पास) में एक कार (HP-01A-9727) को रोका, जो सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही थी। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान शेर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सैज कुनैन, डाकघर खरोड़ा, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उत्तराखंड) (वर्तमान निवासी मंडल कैंची) तथा इंद्र सिंह पंता पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव धाड़ी घुंसा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने वाहन से कुल 84 बोतल अवैध देसी शराब (7 पेटियां) बरामद की हैं, जिनमें 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नंबर-1 और 24 बोतल संतरा नंबर-1 शामिल हैं।
इस संबंध में थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 20/2026, अधीन धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…