Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस की सख्ती जारी: नशा तस्कर सनी वालिया को भेजा गया कंडा जेल

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

नशा तस्करी में संलिप्त आदतन एवं बार-बार अपराध करने वाले तस्करों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, ऐसे पुनरावृत्ति करने वाले अपराधियों को पुनः अपराध करने से प्रभावी रूप से रोकने तथा उन्हें समाज एवं सार्वजनिक स्थलों से दूर रखने के उद्देश्य से जिला शिमला पुलिस द्वारा PIT-NDPS Act के प्रावधानों का सख्ती एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में, आदतन नशा तस्कर खेमराज उर्फ सनी वालिया के विरुद्ध धारा 3(1) के अंतर्गत निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई विधिवत रूप से अमल में लाई गई है।

आदतन नशा तस्कर खेमराज उर्फ सनी वालिया पुत्र स्वर्गीय श्री सतीश कुमार, निवासी गांव व डाकघर बसंतपुर, तहसील व थाना सुन्नी, जिला शिमला, आयु 40 वर्ष के विरुद्ध प्रस्तावित निरोधात्मक कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया तथा PIT-NDPS Act के अंतर्गत डिटेंशन आदेश विधिवत पारित किए गए। उक्त आदेशों की अनुपालना में, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना सुन्नी की पुलिस टीम द्वारा, DCRB जिला शिमला के सहयोग से, आरोपी को बसंतपुर क्षेत्र से डिटेन कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को आगामी वैधानिक प्रक्रिया के तहत दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आदर्श कारागार कंडा में दाखिल किया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में ND&PS Act के तहत चार मामले दर्ज हैं—
FIR संख्या 67/23 दिनांक 13.10.2023, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सुन्नी।
FIR संख्या 49/24 दिनांक 26.10.2024, धारा 21 ND&PS Act, थाना सुन्नी।
FIR संख्या 55/24 दिनांक 05.12.2024, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना सुन्नी।
FIR संख्या 147/25 दिनांक 30.08.2025, धारा 21, 29 ND&PS Act, थाना वेस्ट शिमला।

इसके अतिरिक्त, आरोपी के विरुद्ध FIR संख्या 173/15 दिनांक 09.05.2015, धारा 451, 323, 427, 506, 34 भा.दं.सं., थाना ढली में भी प्रकरण दर्ज रहा है, जो घर में अनाधिकृत प्रवेश, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा आपराधिक धमकी से संबंधित है।

आरोपी की निरंतर आपराधिक संलिप्तता, पुनरावृत्ति की प्रवृत्ति तथा नशा तस्करी में उसकी सक्रिय भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए PIT-NDPS Act के अंतर्गत निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

4 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

4 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

12 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

23 hours ago