Categories: Uncategorized

आनी के पाली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़: STF ने 2000 पौधे नष्ट किए, तस्करों में हड़कंप

कुल्लू ,ब्यूरो रिपोर्ट

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुल्लू पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आनी तहसील के ग्राम पाली में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने करीब 2000 अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, STF को ग्राम पाली में अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए STF ने राजस्व विभाग और वन विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई और संबंधित क्षेत्र में दबिश दी।
तलाशी के दौरान पहाड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल जमीन की निशानदेही की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद जमीन मालिकों और खेती में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती के खिलाफ STF का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई भी अवैध गतिविधि हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या STF को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

4 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

4 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

12 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

23 hours ago