नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
सिरमौर जिले में बीती रात नाहन विधानसभा क्षेत्र के शंभूवाला की फार्मास्यूटिकल कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में अचानक लिफ्ट की तार टूट जाने से एक हादसा पेश आया जहाँ एक 29 वर्षीय युवक की लिफ्ट के साथ नीचे गिर जाने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी में लिफ्ट सामान लेकर ऊपर की तरफ जा रही थी। अचानक इसी दौरान लिफ्ट की तार टूट गई और यह हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज़ के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना का शिकार हुए मृतक की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जायेगा।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फार्मा इकाई में बीती रात लिफ्ट टूटने से एक युवक की मौत हुई है। प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…