Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),

नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए एक सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप बाहरी क्षेत्रों से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया।

स्पेशल सेल शिमला की टीम क्षेत्र बुराड़ी, पुराना बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, न्यू ISBT आदि में गश्त एवं खुफिया सुराग जुटाने हेतु मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषि ठाकुर तथा गौरव ठाकुर निवासी गांव सुनैहर, डा0 निशानी, जिला कुल्लू चिट्टा/हेरोइन की अवैध तस्करी में संलिप्त हैं तथा आज भी चंडीगढ़ से नशे की खेप लेकर रामपुर की ओर जा रहे हैं और इस समय टूटीकंडी क्रॉसिंग के रेन शेल्टर पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर
रेन शेल्टर में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः ऋषि ठाकुर पुत्र ताराचंद ठाकुर निवासी गांव गवाह (शिल्ली हिमरी), डा0 शारवी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उम्र 20 वर्ष तथा गौरव ठाकुर @ गोलू पुत्र अनिल ठाकुर निवासी गांव सुनैहर, डा0 निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उम्र 19 वर्ष बताए।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ऋषि ठाकुर द्वारा उठाए गए पीठू बैग में छिपाकर रखी गई लगभग 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई।

उक्त संबंध में पुलिस थाना वेस्ट शिमला में FIR संख्या 64/2026, दिनांक 12.04.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। मामले का अन्वेषण सभी पहलुओं पर जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

26 minutes ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

2 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

4 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

4 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

5 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

6 hours ago