Categories: Uncategorized

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर के मुकाबले में दिल्ली मीडिया टीम को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पूरे मैच में हिमाचल टीम का दबदबा साफ नजर आया और खिलाड़ियों ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली मीडिया की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित 20 ओवर में केवल 81 रन ही बना सकी। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल मीडिया वॉरियर्स की टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया।
इस लीग का सफल आयोजन यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप समर और वरिष्ठ पत्रकार मोहित प्रेम शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजक अर्शदीप समर ने बताया कि यह जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का पहला संस्करण है और इसे हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि पत्रकारों को एक साझा मंच मिल सके जहां वे खेल के जरिए आपसी जुड़ाव को मजबूत कर सकें।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“पत्रकार दिन-रात समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन उन्हें नई ऊर्जा देते हैं। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिले-तारीफ है। मैं सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह लीग आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर आयोजित होगी।”

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

38 minutes ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

1 hour ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

3 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

1 day ago