Categories: Uncategorized

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए न केवल स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि जांच के दौरान नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचकर उसे भी दबोच लिया।
26 मार्च 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू को विश्वसनीय सूचना मिली कि गुदड़ू मोहल्ला स्थित एक दुकान में कुछ युवक अवैध चिट्टा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। इस दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 53.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच के साथ-साथ आरोपियों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित सप्लाई नेटवर्क सक्रिय था। स्थानीय स्तर पर आरोपी एक बाहरी सप्लायर के लिए काम कर रहा था, जो पहले रोहड़ू में मैकेनिक के तौर पर काम कर चुका है और उसी दौरान उसने अपना नेटवर्क तैयार किया था।
पुलिस ने मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए विशेष टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश भेजा। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद 11 अप्रैल 2026 को उसे जिला बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

38 minutes ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

1 hour ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

3 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

3 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

1 day ago