Categories: Uncategorized

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को अटल टनल रोहतांग, लाहौल घाटी सहित प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ गया है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि बीच-बीच में हल्की धूप भी देखने को मिली।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 16 और 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान ऊना में 29.6 डिग्री, नाहन में 26.0, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 24.9, मंडी में 24.8, शिमला में 18.4 और मनाली में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान शिमला में 9.5, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 9.6, कल्पा 2.4, ऊना 12.6, नाहन 10.3, पालमपुर 11.0, सोलन 10.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 13.6, मंडी 13.3, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुकुमसेरी 0.9 और ताबो में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

1 day ago

ईमानदारी की मिसाल: होमगार्ड जवान बलवीर सिंह ने लौटाए 2700 रुपये, श्रद्धालुओं ने सराहा

झंडूता (जीवन सिंह , संवाददाता ), उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मन्दिर…

1 day ago

नारकंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.28 किलो अफीम और 12 लाख नकद के साथ 3 गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध…

1 day ago

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

1 day ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

1 day ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

2 days ago