Categories: Uncategorized

कालाअम्ब में भट्टी हादसे में चार मजदूर झुलसे, कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

औद्योगिक क्षेत्र कलाअम्ब में स्थित जय एलॉयज कंपनी में भट्टी हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमरजीत (42), निवासी गांव डेरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी की भट्टी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी और सुरक्षा प्रबंधों में भी भारी कमी थी। इसी लापरवाही के चलते भट्टी में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद गर्म लोहा उबलकर बाहर आ गया और वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में अमरजीत के साथ ओमंकार (32) निवासी झारखंड, उस्मान (19) निवासी उत्तर प्रदेश और काशीदास (35) निवासी बिहार गंभीर रूप से झुलस गए।पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि भगदड़ के दौरान काशीदास नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिर गया, जिससे उसकी टांग में भी चोट आई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की तेज कार्रवाई: सुन्नी मर्डर केस के सभी आरोपी गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस…

2 hours ago

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

3 hours ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

4 hours ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

10 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

21 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

24 hours ago