Categories: Uncategorized

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां बैडमिंटन खेलते समय एक 32 वर्षीय युवक की अचानक गिरने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र के भड़वार निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार बुधवार को इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। युवक के गिरते ही वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार धर्मशाला में एक निजी संस्थान में कार्यरत थे और अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

2 hours ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

3 hours ago