शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह बरामदगी इस वर्ष जिले की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ISBT शिमला क्षेत्र में गश्त के दौरान तैनात थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैरी बैग में चिट्टा लेकर ISBT के प्रथम तल पर घूम रहा है और स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान शमशाद अहमद (42 वर्ष), निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई। गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस द्वारा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…
मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…