Categories: Uncategorized

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ),

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले चार अनुभवी पुलिस अधिकारी सब-इंस्पेक्टर लीलाधर ठाकुर, सब-इंस्पेक्टर लछमन दास, हेड कांस्टेबल इंदर सिंह और हेड कांस्टेबल अजीत सिंह सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। तीसरी आईआरबीएन पंडोह (IRBN) से सेवानिवृत्त हुए इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिलों और यूनिट्स में उत्कृष्ट सेवाएं देकर विभाग को मजबूत आधार प्रदान किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में तीसरी आईआरबीएन पंडोह के उप-पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की इन अधिकारियों ने लगभग 38 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर एक मिसाल कायम की है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें। सरकार और पुलिस विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का सेवाकाल और योगदान :

सब-इंस्पेक्टर लीलाधर ठाकुर ने 8 मार्च 1988 को पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। मंडी जिला की डोलधार पंचायत से संबंध रखने वाले लीलाधर ठाकुर ने मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, बिलासपुर, स्टेट सीआईडी और तीसरी आईआरबीएन पंडोह में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कुल 38 वर्ष 23 दिन की सेवा पूरी की और इस दौरान उन्हें 18 प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

लछमन दास ने 1 नवंबर 1988 को पुलिस विभाग ज्वाइन किया। उन्होंने धर्मशाला, जूंगा, बिलासपुर और पंडोह में तैनाती के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने 37 वर्ष 4 माह 30 दिन की सेवा दी और उन्हें भी 18 प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

इंदर सिंह ने 1 अगस्त 1988 को अपनी सेवाएं शुरू कीं। उन्होंने जूंगा, कुल्लू, शिमला, कोलार और पंडोह सहित कई स्थानों पर कार्य किया। उन्होंने कुल 37 वर्ष 7 माह 29 दिन की सेवा दी और उन्हें 5 प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

अजीत सिंह ने 20 मार्च 1988 को पुलिस विभाग में प्रवेश किया। कांगड़ा जिला के निवासी अजीत सिंह ने जूंगा, सकोह, सोलन, नूरपुर और पंडोह में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 37 वर्ष 11 दिन का सेवाकाल पूरा किया और उन्हें 14 प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

23 seconds ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

16 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

37 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

43 minutes ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

1 hour ago