Categories: Uncategorized

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों को घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे पुराना विवाद कारण हो सकता है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी हर्ष (23), सिरमौर जिले के ललित किशोर (23) और बानो गांव निवासी ललित कुमार (26) के रूप में हुई है। घटना शनिवार को उस समय हुई, जब एक बालिका विद्यालय के पास कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता के चचेरे भाई को घेर लिया, जिससे कहासुनी शुरू हो गई।शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अपने चचेरे भाई को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन जब वे वहां से निकलकर धोबीघाट कॉलोनी की ओर जा रहे थे, तभी 15 से 20 लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे और उन्होंने तीनों पर हमला कर दिया।हमले में घायल युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल ललित कुमार को बेहतर उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना कर आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक थिरुमाला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—126(2), 115(2), 191(3) और 190—के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और प्रारंभिक तौर पर यह झड़प आपसी विवाद का परिणाम प्रतीत होती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

2 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

11 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago