Categories: Uncategorized

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में कोई भी सरकारी जमीन 40 वर्ष से अधिक अवधि के लिए लीज पर नहीं दी जाएगी। यानी अब व्यक्ति हो या संस्था, अधिकतम 40 साल के लिए ही सरकारी भूमि का पट्टा मिल सकेगा।हालांकि इस नियम में हिमुडा को विशेष छूट दी गई है। नए प्रावधानों के तहत केवल हिमुडा के लिए लीज अवधि को 80 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा, जबकि अन्य किसी भी व्यक्ति या संस्था को यह सुविधा नहीं मिलेगी।इसके साथ ही सरकार ग्राम शामलात यानी सांझी भूमि के उपयोग में भी राहत देने की तैयारी में है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार अब शामलात भूमि पर निजी और गैर-वाणिज्यिक आवासीय मकानों के निर्माण का रास्ता साफ किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।सरकार ने इस प्रस्तावित संशोधन को लेकर आम जनता से सुझाव और आपत्तियां भी मांगी हैं। कोई भी नागरिक 30 दिनों के भीतर अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला-2 के कार्यालय में अपने सुझाव दर्ज करवा सकता है। तय समय सीमा के बाद प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।सरकार के इस फैसले को भूमि उपयोग और आवासीय सुविधाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 hour ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

2 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

2 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

4 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

20 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

21 hours ago