Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति से  6.66 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण टीम को गुप्त सूचना मिली  कि शाहरूख पुत्र गुलजार अली, निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, काफी समय से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि वह उस दिन विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की अंतिम दुकान के सामने खड़ा होकर नशा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।  बताए गए स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिला, जिसे टीम की सहायता से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कैरी बैग से कुल 6.66 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किन-किन लोगों को बेचने की योजना बना रहा था। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…

10 hours ago

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

10 hours ago

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू

लाहौल (रंजीत लाहुली ,संवाददाता ), केलांग, 19 मार्च 2026। लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों…

11 hours ago

शिक्षा और संस्कृति के प्रभावों पर मंथन के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली के वाणिज्य…

11 hours ago

कॉलेज पहुंची, खुद को किया बंद… पालमपुर में छात्रा की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप…

12 hours ago

सड़क पर खड़े थे, मौत पीछे से आई: ट्रक की चपेट में आया पटवारी

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब के धौलाकुआं नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में…

16 hours ago