Categories: Uncategorized

नाहन में 19 मार्च को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते फैसला

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के कई क्षेत्रों में 19 मार्च 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड द्वारा लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते यह निर्णय लिया गया है।विद्युत उपमंडल नाहन के एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुचारू बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के मेंटेनेंस कार्य जरूरी होते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर मोहल्ला, एसएफडीए हॉल के आसपास का क्षेत्र, मेहता पार्किंग और कालीस्थान मंदिर के समीपवर्ती इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।इस दौरान चार प्रमुख डीटीआर (DTR) — 63 केवीए एफएफ, 63 केवीए फायर स्टेशन, 100 केवीए न्यू को-ऑपरेटिव बैंक और 400 केवीए फाउंड्री ट्रांसफार्मर — से जुड़े सभी फीडर और कनेक्शन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगे।एसडीओ संतोष कुमार ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नवविवाहित जोड़ा चिट्टे संग गिरफ्तार, सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

अब न जींस-टीशर्ट, न सोशल मीडिया पर खुली राय—सरकार का सख्त फरमान

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्यालयी…

15 hours ago

बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना भक्ति का सफर उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब बाबा बालक…

17 hours ago

ड्यूटी से लौट रहे सहायक अभियंता से मारपीट, सिर पर चोट, पुलिस ने मामला दर्ज किया

संध्या कश्यप नाहन। माजरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता के साथ…

1 day ago

तीसरे मोर्चे पर डिप्टी सीएम का करारा प्रहार, बोले—“बिना दूल्हे की बारात

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहटों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 day ago

अंब में दिनदहाड़े छात्रा से लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीनी सोने की बालियां

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में बदमाशों के…

1 day ago