Categories: Uncategorized

13.46 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल ध्वस्त, पंजाब का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज अभियोग में शिमला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतर-राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क* का पर्दाफाश किया है, जो लोकेशनबेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर कार्य कर रहा था।

दिनांक 09.02.2026 को NH-705 पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बौली नाला के समीप एक युवती आरोपी नवीन लता पुत्री स्व नरेश निवासी बोली तहसील जुब्बल उम्र 20 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पाया। जांच के दौरान उस से 13.46 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

मामले की जांच को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाते हुए पुलिस द्वारा मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सोशल मीडिया गतिविधियों सहित विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों का संग्रहण एवं विश्लेषण किया गया। जांच में यह महत्वपूर्ण खुलासा हुआ कि आरोपी युवती के तार पंजाब स्थित ड्रग तस्करों से जुड़े हुए हैं, जिनका नेटवर्क जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवाओं तक फैला हुआ था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का कार्य चिट्टा को विभिन्न स्थानों पर छुपाना (hide/plant करना) तथा उन स्थानों की फोटो व वीडियो बनाकर मुख्य सप्लायर को भेजना था। इसके बाद मुख्य सप्लायर उन्हीं लोकेशनों को ग्राहकों के साथ साझा कर मादक पदार्थ की आपूर्ति सुनिश्चित करता था। इस प्रकार यह एक लोकेशन-बेस्ड ड्रग डिलीवरी सिस्टम के रूप में कार्यरत मॉड्यूल था, जिसे पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक ध्वस्त (dismantle) किया गया है।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर,  पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने पंजाब के मोहाली, खरड़ एवं अमृतसर में लगातार दबिश दी। सघन कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर लुकास (34 वर्ष) पुत्र प्रेम निवासी अमृतसर, पंजाब को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन एवं 07 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा आरोपी को मामले में शामिल जांच किया जा रहा है तथा उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

जिला पुलिस शिमला द्वारा इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए गहन जांच जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ड्यूटी से लौट रहे सहायक अभियंता से मारपीट, सिर पर चोट, पुलिस ने मामला दर्ज किया

संध्या कश्यप नाहन। माजरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता के साथ…

8 hours ago

तीसरे मोर्चे पर डिप्टी सीएम का करारा प्रहार, बोले—“बिना दूल्हे की बारात

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहटों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

10 hours ago

अंब में दिनदहाड़े छात्रा से लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीनी सोने की बालियां

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में बदमाशों के…

10 hours ago

नाहन में बासड़े पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यहां माता के दरबार में चढ़ाया जाता है बासा भोजन

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ऐतिहासिक शहर नाहन में बासड़े पर्व के अवसर पर शीतला…

11 hours ago

PM मोदी पर विवादित पोस्ट मामला: कांग्रेस नेता अनिल डढवाल पर केस, गिरफ्तारी के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट लिखने के…

13 hours ago

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘चिट्टा’ तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला पुलिस ने लंबी और सुनियोजित जांच के…

16 hours ago