शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल एक वीडियो के संबंध में अभियोग संख्या 13/2026 दर्ज किया गया। वीडियो में एक व्यक्ति पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु दिखाते हुए दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बनने की आशंका थी।
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक रूप से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 और 352 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान आरोपी विजय कुमार उर्फ सैम, पुत्र गोवर्धन दास, निवासी गांव पत्थर नाला (झालड़ी), डाकघर डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने उसके घर की विधिवत तलाशी ली, जिसमें एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर और एक मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया। दोनों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया।
जांच में सामने आया कि बरामद पिस्टलनुमा वस्तु असली हथियार नहीं बल्कि एक लाइटर है, जिसे वीडियो में हथियार की तरह दिखाया गया था।
पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से डर या दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा…