Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आग़ाज़

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ),


नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ आज उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री कौशलेंद्र सिंह, उप कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट, झाकड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना के फायर स्टेशन परिसर में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) श्री सोनी कुमार जी ने मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर जी का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर जी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराया गया, जो कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है ।

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 जिसे पूरे भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है, इसका थीम है ~ Engage, Educate and Empower people to Enhance Safety अर्थात् “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं।” इसका मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों, सड़कों और घरों में दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान की सफलता उसके सुरक्षित कार्य वातावरण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा टीम वर्क के माध्यम से दुर्घटनामुक्त कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाएं। एनजेएचपीएस पिछले लगातार 16 वर्षों से शून्य प्रतिशत फ़ैटेलिटी (Zero Fatality) का रिकॉर्ड बनाए हुए है, जो कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के प्रति प्रबंधन और कर्मचारियों की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रबंधक (सुरक्षा) प्रद्युत सुंदर सामल द्वारा साझा की गई।

‘Committed to safety’ Sign Board कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया, जिस पर सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प दर्ज किया।

साथ ही सुरक्षा के महत्व को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को जागरूक और प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। नाटक में विभिन्न सुरक्षा उपकरणों जैसे पीपीई किट, हेलमेट, रबर के दस्ताने, रिफ्लेक्टिव चश्मे तथा सुरक्षा जूते के नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। कलाकारों ने दैनिक कार्यों के दौरान इन सुरक्षा साधनों के प्रयोग से दुर्घटनाओं की रोकथाम के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया।

इसके अतिरिक्त, सुरक्षा टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हाइमलिक पद्धति (Heimlich Maneuver) तथा सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित और सही प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक किया गया। इस प्रदर्शन ने उपस्थित कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन के प्रति अधिक सजग बनने के लिए प्रेरित किया।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता अभियान, कैनोपी गतिविधियाँ, तथा सुरक्षा से जुड़े रोचक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों और आम जनता में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

10 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

23 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago